हावड़ा मेडिकल एसोसिएशन सभागार में बंग लघु उद्योग अभियान, हावड़ा चैंबर ऑफ कॉमर्स, सहकार भारती, विभिन्न श्रमिक एवं ट्रेड संगठनों, MSME प्रतिनिधियों तथा भूमिपुत्र संगठन के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य औद्योगिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया।

इस महत्वपूर्ण आयोजन में श्री प्रकाश किल्ला, श्री रामानंद रस्तोगी एवं डॉ. सुजय पालित (प्रोग्राम कन्वीनर) की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली से आए उद्योग प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने सम्मेलन को राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया।
उपस्थित प्रमुख गणमान्य व्यक्तित्व कार्यक्रम में श्री प्रकाश किल्ला, श्री रामानंद रस्तोगी, डॉ. सुजय पालित, श्री संदीप चौधरी, श्री सुभाष दुबे, श्री संजय बुबना, श्री अनिर्बान नियोगी, श्री बिप्लव मंडल, श्री मणि मोहन भट्टाचार्य, श्री अजय मन्ना, श्री मदन बोथरा, श्री सज्जन शर्मा, श्री अशोक संचती, डॉ. सुरेश अग्रवाल, डॉ. कृष्णपद डे (अध्यक्ष, भूमिपुत्र), श्री संजय बोस (संघ चालक, हावड़ा महानगर), डॉ. अभिजीत घोष, श्री आयुष गोयल (चेयरमैन, इंडक्ट – दिल्ली), हावड़ा चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव एवं CA एसोसिएशन के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह सम्मानित अतिथियों को ट्रॉफी, तुलसी का पौधा, दुपट्टा एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक समन्वय का प्रतीक रहा।
*वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि MSME क्षेत्र राज्य एवं देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उद्योग, श्रमिक, व्यापार एवं वित्तीय संस्थाओं के समन्वित प्रयासों से ही समावेशी एवं सतत विकास का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। सम्मेलन में औद्योगिक एकता, स्थानीय उद्योग सशक्तिकरण तथा रोजगार सृजन पर विशेष बल दिया गया।
*यह सम्मेलन उद्योग जगत की एकजुटता एवं सहयोग की भावना का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा।*

