चारनॉक हॉस्पिटल्स और फिलिप्स ने पश्चिम बंगाल में इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत करने के लिए स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप समझौता पत्र पर किया हस्ताक्षर

कोलकाता, 7 अक्टूबर, 2026: चारनॉक हॉस्पिटल्स और ग्लोबल हेल्थ लीडर फिलिप्स ने आज एक स्ट्रैटेजिक साझेदारी की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाना है।इस साझेदारी के तहत, चारनॉक हॉस्पिटल्स की मौजूदा और आने वाली हेल्थकेयर सुविधाओं में क्रिटिकल केयर टेक्नोलॉजी और अन्य इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर सॉल्यूशन्स को लागू करने के लिए दोनों संस्थान मिलकर काम करेंगे। इस पहल का उद्देश्य मरीजों को बेहतर इलाज और देखभाल उपलब्ध कराना है, साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, एकसमान और बड़े स्तर पर उपलब्ध बनाना है।

जैसे-जैसे हॉस्पिटल नेटवर्क बढ़ते हैं, यह कनेक्टेड टेक्नोलॉजी हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को जानकारी पाने और अलग-अलग विभागों और जगहों पर देखभाल में बेहतर तालमेल बिठाने में मदद कर सकती हैं। इस सहयोग के माध्यम से फिलिप्स रेडियोलॉजी, कार्डियोलॉजी, पेशेंट मॉनिटरिंग और एंटरप्राइज इंफॉर्मेटिक्स जैसे क्षेत्रों में इंटीग्रेटेड, डिजिटल रूप से सक्षम हेल्थकेयर समाधानों को लागू करने में मदद करना चाहता है।

इस मौके पर फिलिप्स इंडियन सबकॉन्टिनेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर भरथ शेषा ने कहा, “जैसे-जैसे हेल्थकेयर क्षमता बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस बात पर भी ध्यान देना जरूरी हो रहा है कि वह क्षमता कैसे बनाई जाती है – यानी कनेक्टेड केयर एनवायरनमेंट के जरिए, जहां टेक्नोलॉजी, डेटा और क्लिनिकल विशेषज्ञता एक साथ आते हैं। चारनॉक हॉस्पिटल्स के साथ हमारी पार्टनरशिप इसी सोच पर आधारित है। इस पार्टनरशिप का मूल लक्ष्य शुरुआत से ही टेक्नोलॉजी और क्लिनिकल जरूरतों को एक साथ लाना है, ताकि नेटवर्क के बढ़ने के साथ-साथ एक जैसी देखभाल देने के लिए एक मजबूत आधार बनाया जा सके। चारनॉक हॉस्पिटल्स पश्चिम बंगाल में अपनी हेल्थकेयर मौजूदगी को लगातार मजबूत कर रहा है, और हमें उनके साथ पार्टनरशिप करके खुशी हो रही है, क्योंकि वे इस सफर को जारी रखे हुए हैं।”

मीडिया से बात करते हुए, चारनॉक हॉस्पिटल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रशांत शर्मा ने कहा, “जैसे-जैसे हम अपनी हेल्थकेयर क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ बढ़ा रहे हैं, हमारी प्राथमिकता ऐसे हॉस्पिटल बनाना है जो मरीजों और डॉक्टरों, दोनों को एक जैसा और बेहतरीन अनुभव दें सके। इसके लिए मजबूत टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन और ऐसे पार्टनर की जरूरत है, जो यह समझे कि हेल्थकेयर सिस्टम को कैसे बढ़ाया जा सकता है।फिलिप्स के साथ हमारी पार्टनरशिप भविष्य के लिए तैयार हॉस्पिटल बनाने के हमारे साझा इरादे को दिखाती है – ऐसे हॉस्पिटल जो कुशल हों, कनेक्टेड हों और जिनका केंद्र मरीजों की देखभाल हो।”

रॉयल फिलिप्स के बारे में: रॉयल फिलिप्स (एनवाईएसई, पीएचजी, एईएक्स, पीएचआईए ) एक प्रमुख हेल्थ टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो सार्थक इनोवेशन के जरिए लोगों की सेहत और भलाई को बेहतर बनाने पर ध्यान देती है। फिलिप्स का मरीज और लोगों पर केंद्रित इनोवेशन, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और क्लिनिकल व कंज्यूमर से जुड़ी गहरी समझ का इस्तेमाल करता है। इससे कंज्यूमर्स के लिए पर्सनल हेल्थ सॉल्यूशन और हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स व उनके मरीजों (अस्पताल और घर दोनों जगह) के लिए प्रोफेशनल हेल्थ सॉल्यूशन मिलते हैं।

नीदरलैंड में मौजूद हेडक्वार्टर वाली यह कंपनी इमेज-गाइडेड थेरेपी, डायग्नोस्टिक इमेजिंग, अल्ट्रासाउंड, मॉनिटरिंग, एंटरप्राइज़ इंफॉर्मेटिक्स और पर्सनल हेल्थ के क्षेत्र में लीडर है। फिलिप्स की बिक्री लगभग 18 बिलियन यूरो रही और कंपनी में लगभग 63,700 कर्मचारी काम करते हैं। इसकी बिक्री और सर्विस 100 से ज्यादा देशों में फैली हुई है। फिलिप्स के बारे में खबरें www.philips.com/newscenter पर देखी जा सकती हैं।

चारनॉक हॉस्पिटल्स के बारे में: चारनॉक हॉस्पिटल्स एक प्रमुख मल्टी-सुपर-स्पेशियलिटी हेल्थकेयर संस्थान है, जो तेघरिया (कोलकाता एयरपोर्ट के पास) में बिस्व बांग्ला सरणी पर और बड़ाबाजार को भी में अपनी हेरिटेज यूनिट के साथ स्थित है। 2008 में हेल्थकेयर के क्षेत्र में कदम रखने के बाद से, यह पूर्वी भारत के प्रमुख टर्शियरी और क्वाटरनरी केयर सेंटर्स में से एक बन गया है। यहाँ 700 ऑपरेशनल बेड्स हैं और यह “मरीज सबसे पहले” (Patient First) की मूल सोच पर काम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *